Search

 
 
 

धनबाद : आईएमए का वार्षिक सम्मेलन 2 जुलाई को, झारखंड व बंगाल से 40 डॉक्टर लेंगे भाग

 

धनबाद क्लब में होगा आयोजन

Dhanbad : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), धनबाद का वार्षिक सम्मेलन 2 जुलाई को धनबाद क्लब में होगा. इस दूसरे वार्षिक सम्मेलन मे झारखंड व बंगाल के 40 विशेषज्ञ डॉक्टर भाग लेंगे. कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा. यह जानकारी आईएमए धनबाद के अध्यक्ष डॉ. मेजर चंदन ने 30 जून को प्रेसवार्ता में दी.  उन्होंने बताया कि सम्मेलन में धनबाद के 34, दुर्गापुर के 4 और कोलकाता के 2 विशेषज्ञ शरीक होंगे, जो इलाज की अद्यतन तकनीक व इनोवोशन पर अपने विचार साझा करेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक 180 डॉक्टरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. आने वाले दो दिनों में यह आंकड़ा 200 से अधिक पहुंच जाएगा. सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रेसवार्ता में आईएमए धनबाद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, डॉ. राकेश इंदर सिंह, डॉ. बीके सिन्हा, डॉ. संदीप आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-speech-competition-in-rajkamal-vidyalaya-sameer-kumar-became-the-winner/">धनबाद

: राजकमल विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, समीर कुमार बने विजेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही