Search

 
 
 

धनबाद : गोमो शीतला माता मंदिर का वार्षिकोत्सव 17 जून से

 
Gomoh : गोमो के साहू मोहल्ला स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर के वार्षिकोत्सव की तेयारी जोरों पर है. राष्ट्रीय तेली--साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष अशोक साव व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक ने बताया कि श्री श्री शीतला माता मंदिर का वार्षिक समारोह धूमधाम मनाने की तैयारी की जा रही है. पांच दिवसीय अनुष्ठान का शुभारम्भ 17 जून को कलश यात्रा से होगा. कलश शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए जमुनिया नदी के जीतपुर घाट पहुंचेगी, जहां जल भरण होगा। शोभायात्रा के मंदिर लौटने पर कलश स्थापना सहित अन्य अनुष्ठान प्रारंभ होगा, जो 21 जून तक चलेगा. इस दौरान वेदी पूजन, सुंदरकांड पाठ, नगर भ्रमण, शिव चर्चा, जागरण, हवन आदि कई कार्यक्रम होंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sujal-bharti-got-success-in-baghmara/">धनबाद

: बाघमारा में सुजल भारती को नीट में मिली सफलता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही