21 जून को जागरण व भंडारा के साथ होगा अनुष्ठान का समापन
Gomoh: रेल नगरी गोमो के साहू मोहल्ला स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर का वार्षिक उत्सव शनिवार 17 जून को शुरू हो गया. इस अवसर पर सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली. कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. तपती गर्मी में माथे पर कलश लिये महिलाएं नंगे पांव हर हर महादेव, जय श्री राम का जयकारा लगाते चल रही थी. कलश यात्रा गोमो के पुरानी बाज़ार, मुख्य सडक से जीतपुर गांव होते हुए लगभग चार किलोमीटर दूरी तय कर जमुनिया नदी छठ घाट पहुंची. पंडित अवधेश पांडेय, अजीत पांडेय़ व अनिल पांडेय की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 151 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने कलश में जल भरा और पुनः उसी मार्ग से वापस मंदिर पहुंची. वहां पंडित अवधेश पांडेय ने मंडप स्थल पर विधिवत कलश स्थापित कराया. कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य बिजली देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामन नायक, साहू समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साव, अमरीका प्रसाद, जितन नायक, नीलम देवी, सुशीला देवी, महंगी देवी,उषा देवी, मुनकी देवी, यशोदा देवी, आशा देवी, संतोष साव, राज कुमार साव, अरुण गुप्ता, श्रवण कुमार, बीरेन्द्र कुमार आदि गणमान्य लोग शामिल हुए. समिति के सदस्यों ने बताया कि अनुष्ठान 21 जून तक चलेगा. इस बीच वेदी पूजन, यज्ञ, हवन, राम चरित मानस पाठ, नगर भ्रमण, प्रवचन, शिव चर्चा होती रहेगी. 21 जून को जागरण व भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment