Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धूमधाम से संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता मंदिर का वार्षिक उत्सव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : गोविंदपुर रोड में श्री पहाड़ी माता भुईफोड़ मंदिर का 10 वां वार्षिक उत्सव उत्साह और धूमधाम से मनाया गया. भंडारा 9:00 बजे सुबह से 7:00 बजे संध्या तक चला, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया. भक्तों ने सुबह 8 बजे से मेहंदी उत्सव, कन्या पूजन, सवामणी छप्पन भोग, मां की महिमा का पाठ, भजन कीर्तन, गजरा अर्पण, महिमा पाठ एवं भजनों की अमृत वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन में भक्ति भाव से भाग लिया. बाहर से आए और स्थानीय कलाकारों के  भक्तिमय  गीतों की प्रस्तुति पर श्रोतागण झूमते रहे. वार्षिक उत्सव में कोलकाता, बेगूसराय, जयपुर, बड़बिल, आसनसोल एवं अन्य स्थानों से भक्तजन  शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद केजरीवाल, केदार मित्तल, अनिल अग्रवाल पंकज केजरीवाल, रिंकू केजरीवाल, प्रकाश मित्तल, सोनू मित्तल,रिंकू अग्रवाल, हरीश कजरिया, प्रदीप कजरिया एवं पहाड़ी माता की भक्त मंडल के सभी सदस्य संपूर्ण भक्ति भाव से सक्रिय थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-married-youth-of-jamadoba-accused-of-driving-away-the-girl/">धनबाद

: जामाडोबा के विवाहित युवक पर युवती को भगाने का आरोप [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही