Search

 
 
 

धनबाद : सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 
स्कूल के सचिव ने सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर की हौसला अफ़जाई
Katras : सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल प्रतियोगिता में बालवर्ग में कक्षा सप्तम अ ने षष्ठ ब को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. सप्तम अ के छात्र सुमित कुमार ने 3 गोल कर अपने टीम को जीत दिलायी. तरुण वर्ग में कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान और बारहवीं विज्ञान के बीच मैच काफी रोमांचक रहा. यह मैच 1-1 पर टाई हो गया. जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में 12वीं कक्षा को विजेता घोषित किया गया. इस मौके पर स्कूल के सचिव विक्रम राजगढ़िया ने सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता के अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष प्रदीप खेमका, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, प्राचार्य अभिमन्यु सिंह, उप प्राचार्य-श्रीमती श्रेया सरकार, खेल आचार्य राजकुमार महतो, विवेक सिंह, आचार्या अंजली सिंह एवं उपस्थित सभी आचार्य आचार्या, बंधु भगिनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामना दी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-1700-schools-in-the-district-not-a-single-headmaster/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ज़िले में 1700 स्कूल, एक भी प्रधानाध्यापक नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही