Search

 
 
 

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट चैम्बर की वार्षिक आम सभा 6 जुलाई को

 
Dhanbad : हीरापुर पार्क मार्केट चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आमसभा दुर्गा मंडप स्थित अग्रसेन भवन में 6 जुलाई गुरुवार को होगी. आम सभा में पुरानी कमिटी की ओर से वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा पेश किया जाएगा. नये पदाधिकारियों का चुनाव भी किया जाएगा. यह जानकारी हीरापुर पार्क मार्केट चैम्बर के अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने मंगलवार 4 जुलाई को दी. उन्होंने कहा है कि 6 जुलाई को हीरापुर पार्क मार्केट चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा में पुरानी कमेटी बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी. इसके बाद नये पदाधिकारियों का चुनाव होगा. हालांकि स्पष्ट नहीं हो सका है कि चुनाव आम सहमति से होगा या मतदान की प्रक्रिया से गुजरना होगा. उन्होंने बताया कि आम सभा में ही सदस्यों के बीच तय होगा. तमाम सदस्यों तथा पदाधिकारियों की सहमति से कोई फैसला किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही