Search

धनबाद:  सेल जीतपुर कोलियरी में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह शुरू

Jharia: झरिया (Jharia) सेल जीतपुर कोलियरी में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह शनिवार 11 फरवरी को शुरू हुआ. शुभारंभ मुख्य अतिथि डीजीएमएस के उपमहानिदेशक मिथिलेश कुमार ने झंडोत्तोलन व गुब्बारे उड़ाकर किया. सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. उन्होंने कहा कि हम नियमों का पालन कर ही दुर्घटना के शून्य लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. जीतपुर एकाडमी स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस अवसर पर प्रदर्शनी में भूमिगत मशीन कटिंग,बॉटम अश से स्टोरिंग,टेलिमोनेटरिंग, मीथेन मोनेटरिंग के स्टॉल लगाए गए थे, जिसका निरीक्षण अधिकारियों ने किया. सुरक्षा से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. संचालन डी पी बागची ने किया. सम्बोधन करने वालों में टाटा के अधिकारी मयंक शेखर,संतोष मिश्रा आदि शामिल थे. अधिकारियों में महाप्रबंधक हनुमान शर्मा, मनीष कुमार, एस बी चौधरी, अरूप मंडल,मिथिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp