Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में दूसरे वाहन ने मारुति वैन में मारी टक्कर, 2 सवार घायल

 
Maithon : धनबाद जिले के निरसा सिनेमा मोड़ के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने मारुति वैन को टक्कर मार दी. दुर्घटना में वैन का चालक पांड्रा निवासी अब्दुल मतीन व आगे की सीट पर बैठे नियाज काजी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार पांड्रा निवासी अब्दुल मतीन व नियाज काजी मारुति वैन संख्या जेएच 10 एके 27 29 से निरसा सिनेमा मोड़ से निरसा बाजार की ओर जा रहे थे. टर्निंग के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारुति वैन को टक्कर मार दी. मारुति वैन अनियंत्रित होकर एनएच की कोलकाता-दिल्ली लेन में आ रहे दूसरे वाहन ने भी मारुति को धक्का मार दिया. दो बार धक्का लगने से मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन चला रहे अब्दुल मतीन का सिर फट गया, जबकि उनके बगल में बैठे नियाज काजी की छाती की हड्डी टूट गई है. पुलिस ने मारुति वैन को जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : जनमानस">https://lagatar.in/public-opinion-has-decided-that-it-will-form-hemant-sorens-government-again-supriyo-bhattacharya/">जनमानस

ने तय कर लिया है कि दोबारा बनायेंगे हेमंत सोरेन की सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही