Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आकाश बायजूस का एएनटीएचई 13 वां संस्करण लॉन्च

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आकाश बायजूस इनस्टीच्यू ने अपना एएनटीएचई का 13 वां संस्करण लॉन्च किया. बुधवार 10 अगस्त को एक प्रेस वार्ता में आकाश बायजूस के डिप्टी डायरेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि आज से ही राजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. फ्लैगशिप नेशनल स्कॉलरशिप एक्जाम एएनटीएचई 2022 के तहत करीब 2000 वंचित छात्रों और छात्राओं को स्कॉलरशिप और नीट एवं जेईई की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी. छात्रों, विशेष रूप से लड़कियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों एवं इकलौती लड़की वाले या सिंगल पैरेंट (मां) वाले परिवार के बच्चों को इस पहल से लाभ मिलेगा. इस प्रोजेक्ट के तहत चुने गए छात्र आकाश बायजूस की फ्लैगशिप स्कॉलरशिप परीक्षा नेशनल टैलेंट हंट एक्जाम- 2022 (एएनटीएचई 2022) में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 5 से 13 नवंबर के बीच ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में पूरे देश में किया जाएगा. एजुकेशन फॉर ऑल पहल के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप एएनटीएचई के तहत मिलने वाली सामान्य स्कॉलरशिप के अलावा होगी. पहले की ही तरह 13वें संस्करण यानी एएनटीएचई 2022 में सर्वश्रेष्ठ छात्रों को 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा. स्कॉलरशिप के अलावा 5 छात्रों को अपने एक अभिभावक के साथ नासा जाने का भी निशुल्क अवसर मिलेगा. संस्थान अपनी लॉन्चिंग के समय से अब तक एएनटीएचई के तहत 33 लाख से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप दे चुका है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-day-night-knock-out-invitational-football-tournament-from-13th-at-jharkhand-ground/">धनबाद:

झारखंड मैदान में दिवा रात्रि नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 13 से [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही