Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  विनोद बिहारी चौक क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए 39 अस्थायी दुकानें

शहर को जाममुक्त करने और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से धनबाद जिला प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है.
Advertisement
Advertisement

विनोद बिहारी चौक से मटकुरिया तक प्रस्तावित नई सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

Dhanbad :   शहर को जाममुक्त करने और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से धनबाद जिला प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. विनोद बिहारी महतो चौक से मटकुरिया तक प्रस्तावित नई सड़क के निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अभियान का पहला चरण गुरुवार को शुरू हुआ, जिसमें विनोद बिहारी महतो चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान नगर निगम, राजस्व अंचल कार्यालय और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद रही और शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया.

Uploaded Image

 

39 अस्थायी दुकानों को हटाया गया

इस संबंध में धनबाद अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर ने बताया कि इस इलाके में सड़क के दोनों ओर कुल 39 अस्थायी दुकानें संचालित हो रही थीं. इनमें से कई दुकानदारों ने पहले ही प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटा ली थीं. जबकि शेष दुकानों को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत हटाया गया.  उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारियों का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे किसी प्रकार की टकराव या हंगामे की स्थिति नहीं बनी और अभियान पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.

Uploaded Image

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान : सीओ

अंचलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान सड़क चौड़ीकरण और नई सड़क निर्माण के अंतर्गत चलाया जा रहा है, ताकि इस मार्ग पर भविष्य में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सके और आमजन को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त हो. उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जहां अवैध कब्जों ने यातायात व्यवस्था को बाधित कर रखा है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. 

Uploaded Image

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही