Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में दो मंदिरों की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश

 
Chirkunda : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के दो मंदिरों मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में झरिया पाड़ा के लोगों ने चिरकुंडा थाना मे लिखित शिकायत की है. घटना गुरुवार की है. एसडीपीओ रजत मणिक बाखला व चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने रात में ही घटनास्थल पर पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को दिए आवेदन में लोगों ने कहा है कि शरारती तत्वों ने गुरुवार की की दोपहर कादिर मोहल्ला के बराकर नदी किनारे स्थित 200 साल पुराने शिव मंदिर में स्थापित भोलेनाथ की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. अन्य मूर्तियों को भी क्षति पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को ही फकिर मोहल्ला के समीप ग्राम स्थान स्थित काली मंदिर में घुसकर बदमाशों ने माता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. एक ही दिन दो मंदिरों को निशाना बनाना सुनियोजित प्लान का हिस्सा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-kasmar-youth-dies-in-hyderabad-dead-body-reaches-village/">बोकारो

: कसमार के युवक की हैदराबाद में मौत, शव पहुंचा गांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही