Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: असामाजिक तत्वों ने सैलून में लगाई आग, जलकर खाक

Maithan : मैथन (Maithan)  मैथन ओपी क्षेत्र के औघड़ डंगाल स्थित एक सैलून में होलिका दहन के दिन 6 मार्च की देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी.  सैलून पूरी तरह जलकर राख हो गया. भुक्तभोगी मकेश्वर ठाकुर ने बताया कि इसी सैलून के सहारे उनका जीवन यापन होता था.  अगलगी में सब कुछ स्वाहा हो गया है. भुक्तभोगी ने बताया कि दुकान (सैलून) के समीप ही झोपड़ी में रात को सो रहे थे. तभी देर रात  आग की तेज लपटें निकलने लगीं. नजदीक जाकर देखा कि सैलून से आग निकल रही है. अपने स्तर से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी भयावह थी कि बुझाना मुश्किल था. दुकान में रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया.  कुल मिलाकर लगभग 40 हजार रुपये की संपत्ति जल गई है. भुक्तभोगी ने मैथन ओपी में शिकायत दर्ज करा दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही