Search

धनबाद: डीएवी सिंदरी के बच्चों को खिलाई गई कृमि रोधक दवा

नाखून साफ रखने, साफ पानी पीने, खाना ढ़ककर रखने और हमेशा शौचालय के इस्तेमाल की दी गई सलाह
Sindri : डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बच्चों को कृमि रोधक दवा खिलाई गई. बच्चों को कृमि से होने वाले बिमारियों की जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि किशोरावस्था में कृमि संक्रमण से कुपोषण और खून की कमी होती है. इससे बच्चों में हमेशा थकावट महसूस होता है. संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है. बच्चों को दवा खिलाते हुए प्राचार्य ने कृमि संक्रमण से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह दी. इसमें नाखून साफ और छोटे रखने, साफ पानी पीने, खाना ढ़ककर रखने और शौच के लिए हमेशा शौचालय का उपयोग करने की सलाह दी. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-fraud-of-rs-2-5-lakh-on-the-pretext-of-government-scheme-in-kumardhubi-complaint-registered/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी में सरकारी योजना का झांसा देकर ढाई लाख की साइबर ठगी, शिकायत दर्ज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp