Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची के मानटांड़ में असामाजिक तत्वों ने खड़े पेड़ में लगाई आग

Topchachi: तोपचांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत मानटांड में गुरुवार 4 मई को खड़े पेड़ पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. आग की लपटें तेजी से उठी व पूरे खड़े पेड़ में फैल गई. इधर आसपास सूचना भी जंगल की आग की तरह फैली व ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी.

  ठीक सामने है टी ए पी +2 हाई स्कूल

जिस पेड़ पर आग लगी थी, ठीक उसके सामने टी ए पी +2 हाई स्कूल है, जिसमें आसपास के सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ते हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने तोपचांची पुलिस को कहा कि पेड़ वन विभाग के अधीन में है. पेड़ के पूरे हिस्से में आग लग चुकी है. पेड़ काफी कमजोर हो चुका है. पेड़ को वन विभाग की मदद से नीचे गिरा दिया जाए.

       काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

आग की लपटें भयावह होने लगी तो ग्रामीणों तथा पुलिस की मदद से धनबाद अग्निशमन विभाग से सम्पर्क किया गया. अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी आधा घंटे से ज्यादा समय के बाद पहुंची. आग पूरे पेड़ में लग जाने के कारण दमकल कर्मी को काफी मशक्कत करनी पडी. पेड़ काफी विशाल तथा बड़ा होने के कारण ऊपरी हिस्से में आग तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था. हालांकि दमकल कर्मियों की सूझबूझ से नीचे लगी आग पर काबू पा लिया गया. घटना स्थल पर तोपचांची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही