Search

 
 
 

धनबाद:  यूपीएससी में अनुराधा मिश्रा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान

 

नेत्र रोग विशेषज्ञ की पुत्री ने धनबाद का नाम किया रोशन

Dhanbad: क्षेत्रीय चिकित्सालय लोयाबाद के पूर्व डिप्टी सीएमओ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा आर डी मिश्रा की पुत्री अनुराधा मिश्रा ने यूपीएससी सिविल सर्विस की इंडियन फोरेस्ट सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उसकी इस सफलता पर पूरा परिवार गौरवान्वित है. अनुराधा ने डीएवी कोयलानगर से प्लस टू करने के बाद कंम्पयूटर साइंस मे बीटेक बीट्स पिलानी से की थी. पिता डा आरडी मिश्रा ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया. इस सफलता पर अस्पताल कर्मी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही