Search

 
 
 

धनबाद: गोलीबारी में घायल अनवर ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाया सवाल

 
Dhanbad : वासेपुर के अनवर उर्फ डब्लू चाइना पर फायरिंग मामले में अब खुद भुक्तभोगी ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है. फायरिंग में जख्मी अनवर उर्फ डब्लू चाइना ने 2 जून शुक्रवार को बताया कि जिन लोगों ने उसकी जान बचाई, पुलिस उन्हीं लोगों को आरोपी बना कर गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है.

    खुर्रम और टिंकू ने बंदूक छीन कर फेंकी

अनवर ने बताया कि 24 मई की शाम को जिशान नामक युवक का फोन आया और कहा कि हम अकेले बैठे हैं. मदरसा के पास आइएगा नहीं. उसके बाद वहां गए. फिर बाईपास बीयर पीने ले गया. बीयर पीने के बाद टिंकू कुरेशी का फोन आया. फिर वहां टिंकू भी पहुंचा. उसके आने के आधा घंटे के बाद मेरे ऊपर गोली चली. मैं चिलाने लगा गोली चली, गोली चली. उसके बाद खुर्रम और टिंकू ने बंदूक छीन कर कहां फेंका पता नहीं. मुझे पहले पाटलिपुत्र हॉस्पिटल, उसके बाद असर्फी लाया गया. वहां से दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. पुलिस को बयान देने की स्थिती में नहीं था. कहा कि बाद में बयान देंगे. इतना जरूर है कि मेरे साथ जो बैठे हुए थे, उनका नाम दिया और पुलिस ने उनके नाम पर ही केस कर दिया.

  गोली चलाने वाले ने कहा था 25 लोगों की बनी है लिस्ट

दुर्गापुर में गोली निकालने के बाद चिकित्सकों ने डब्लू चाइना को छुट्टी दे दी है. फिलहाल वह अपने असनसोल में परिवार वालों के साथ है. उसने धनबाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. गोली कांड को लेकर सारी बातें पत्रकारों को बताई है. डबलू ने बताया के जिशान नामक युवक ने दो राउंड गोली चलाई. पहली गोली उसके सिर में लगी. दूसरी राउंड की गोली जब चली तो खुर्रम और टिंकू कुरैशी ने बीच बचाव कर   बचाया. डबलू ने बताया कि गोली चलाते वक्त फिल्मी डायलॉग दिया गया, जिसमें कहा कि 25 लोगों की लिस्ट बनी है, जिसमें पहली गोली चल चुकी है. अभी 24 बाकी है. घटना में संलिप्त सभी लोगों की तलाश जारी है. फैजान नामक युवक को पुलिस ने जेल भी भेजा है.

  होटल में पार्टी करते समय हुआ विवाद, फिर चली गोली

बता दें कि वासेपुर बाइपास रोड़ में 24 मई की रात वासेपुर के मो अनवर उर्फ चाइना डब्लू पर गोली चली थी, जिसमें पुलिस ने फैजान नामक   युवक को गिरफ्तार किया था. उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा, और तीन गोली भी बरामद की थी. 28 मई को पुलिस मुख्यालय में एसएसपी संजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता मे यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि बाईपास रोड स्थित एक होटल में सभी पार्टी कर रहे थे. अनवर उर्फ चाइना डब्लू को भी वहां बुलाया गया था. तभी किसी बात पर आपस में ही उलझ गए और गोली चला दी. उन्होंने कहा कि कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही