Search

धनबाद: :अपर्णा सेन गुप्ता ने भूधंसान प्रभावितों को दिया आश्वासन

Nirsa: निरसा (Nirsa) अवैध खनन के दौरान भूधसान से प्रभावित देवियाना बाउरी टोले का विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सोमवार को दौरा किया. उन्होंने जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन लोगों से मुलाकात कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने तथा घर की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने घटनास्थल से ईसीएल क्षेत्र के महाप्रबंधक, निरसा सीओ एवं निरसा थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द से जल्द अवैध खनन स्थलों की भराई कराने तथा क्षतिग्रस्त मकानों की अविलंब मरम्मत शुरू कराने की मांग की. मालूम हो कि विगत शनिवार की दोपहर जोरदार आवाज के साथ चापापुर कोलियरी की बंद 9 नंबर खदान में अवैध खनन के दौरान  भूधसान होने से लगभग 300 मीटर के दायरे में जमीन लगभग 3 फीट धंस गई थी. देवियाना बाउरी टोले के पांच घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे. अपर्णा सेनगुप्ता अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मंगलवार से अवैध खनन स्थल की भराई एवं क्षतिग्रस्त मकानों की जांच कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा. ग्रामीणों ने अपर्णा सेनगुप्ता को बताया कि कोयला तस्करों द्वारा लगातार अवैध खनन किए जाने के कारण उनका गांव बुरी तरह प्रभावित है. आए दिन भूधसान होता रहता है. प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारी कोयला चोरों पर कार्रवाई करे, तभी गांव सुरक्षित रह सकेगा. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथुन रविदास,विकाश रवानी,अमल रवानी,मधु रवानी,दिलीप बाउरी, कोका बाउरी, केवल बाउरी, विनोद बाउरी, माला बाउरी, कुलदीप बाउरी, कंचन बाउरी, संजीव बाउरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp