Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अपर्णा सेन गुप्ता ने कराया मजदूरों की समस्या का समाधान

Nirsa: निरसा (Nirsa) ईसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर, बैजना एवं हरियाजाम कोलियरी के अभिकर्ता कार्यालय में अभिकर्ता उमेश चौधरी, प्रबंधक अजीत सिंह,कार्मिक प्रबंधक कृष्णा चौहान की व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की वार्ता हुई. वार्ता भाजपा बेनागोड़िया मंडल द्वारा पूर्व सौंपे गए मांग पत्र हुई. चापापुर कोलियरी से सटे पंचायत सोनबाद, रामकनाली में सीएसआर मद से पाइप लाइन से पेयजल व बिजली की व्यवस्था करने, ओसीपी में कार्यरत मजदूरों को समय पर स्वास्थ्य कार्ड एवं भविष्य निधि उपलब्ध कराने, स्थानीय बेरोजगारों को ओसीपी में नियोजन देने, गोपालगंज मोड़ से बेनागोड़िया पथ पर सुरक्षाकर्मी की तत्काल बहाली,  स्थानीय गांवों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, सुरक्षा के साथ उत्पादन आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. वार्ता में सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता उमेश चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा. कुछ बिंदुओं पर काम चल रहा है. बहुत जल्द उसका परिणाम सामने आएगा. वार्ता में भाजपा के बेनागोड़िया मंडल अध्यक्ष राजेश बाउरी, उज्जवल गोराई,पीएन राय,बामापद मोदक, शंभूनाथ चक्रवर्ती, बाजू तुरी, राजाराम गोराई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही