Search

 
 
 

धनबाद : डेकोरेटर्स एसोसिएशन की बैठक में एप व वेबसाइट लांच

 

1500 सदस्यों का होगा सामूहिक दुर्घटना बीमा, 44 वां अधिवेशन 10 सितंबर को

Dhanbad: धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक 31 जुलाई को विवाह भवन में हुई. अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. इस अवसर पर एसोसिएशन का एप और वेबसाइट लांच किया गया. एप में एसोसिएशन से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है. लांचिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सरदार मंजीत सिंह ने बटन दबाकर की. बैठक में 1500 सदस्यों का सामूहिक दुर्घटना बीमा, कार्यालय का निर्माण, गरीब परिवार की बेटियों का मुफ़्त में विवाह करानेका निर्णय लिया गया. इसके अलावा कतरास स्थित रिवाज मैरिज हॉल में कोई भी टेंट निर्माता, लाइट, फ्लावर, साउंड, हलवाई और कैटरिंग संचालक 31 जनवरी 2024 तक काम नहीं करेंगे. बैठक में एसोसिएशन के 18 शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद थे. महासचिव ने कहा कि एसोसिएशन का 44 वां अधिवेशन धनबाद के न्यू टाउन हॉल में 10 सितंबर को होगा. बैठक में एसोसिएशन के सचिव गुड्डू साव, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम, गणेश शर्मा, अखिलेश रंजन, संजय कुमार तिवारी, सुमन सिन्हा, भगत विप्लव राय, पुरुषोत्तम कुमार रंजन समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही