Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में संयुक्त मोर्चा की बैठक में हड़ताल को सफल बनाने की अपील

 
Katras : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में श्रमिक संगठनों ने 16 फरवरी को कोयला उद्योग में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा की बैठक गुरुवार को कतरास स्थित एकेडब्लूएमसी यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक में संयुक्त ट्रेड़ यूनियन के नेताओं ने रणनीति पर विचार-विमर्श किया. बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर काम कर रही है. मजदूर, किसान, युवा विरोधी मानसिकता वाली सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है. बैठक की अध्यक्षता बीसीकेयू के कंचन महतो ने की, जबकि संचालन रवींद्र प्रसाद ने किया. मौके पर झाकोमयू के शिव प्रसाद महतो, बीसीकेयू निरंजन महतो, कार्तिक महतो, सुनील महतो, पार्थों गांगुली, दिलीप महतो, रोहण महतो, दीनदयाल रवानी, ठाकुर महतो, भीम महतो, टेकलाल गोप, संजय महतो, महादेव साव, शंकर महतो, माणिक महतो, रोबिन महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-from-kasmar-who-went-to-earn-money-in-andhra-pradesh-dies-in-road-accident/">बोकारो

: आंध्र प्रदेश कमाने गए कसमार के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही