Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए उपायुक्त से गुहार

Advertisement
Advertisement

दुकानदारों ने डीसी, डीआरएम व आरपीएफ के कमांडेंट को आवेदन सौंपा

Dhanbad:  धनबाद स्टेशन रोड के फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए दर्जनों दुकानदार बुधवार 20 सितंबर को उपायुक्त वरूण रंजन से मिले और उन्हें आवेदन सौंपा. रोजी रोटी रोजगार समिति के वरिष्ठ नेता रामनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने दुकानदारों के साथ डीसी, डीआरएम व आरपीएफ के कमांडेंट से मिलकर आवेदन सौंपते हुए कहा कि धनबाद स्टेशन रोड, रेलवे की बजाय नेशनल हाइवे की संपत्ति है. नेशनल हाइवे के कायर्पालक अभियंता 2015 में डीआरएम को पत्र लिख चुके हैं. लेकिन रेलवे बार-बार दावा करता है कि स्टेशन रोड उनके अधीन है. फुटपाथ दुकानदार वर्षों से अपनी दुकान लगाकर परिवार का भरन पोषण कर रहे हैं. उन्हें बार-बार आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान हटा देते हैं. उन्होंने तीनों अधिकारियों से फुटपाथ पर दुकान लगाने की अनुमति देने की विनती की है. डीसी ने कहा कि वह इस संबंध में डीआरएम से बात करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही