Search

 
 
 

धनबाद : जनता दरबार में विधवा पेंशन व पुत्र के इलाज के लिए लगाई गुहार

 

उपायुक्त ने फरियादियों को दिया जल्द समाधान का आश्वासन

Dhanbad: उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार 27 जून को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा, जमीन विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. बैंक मोड निवासी मुनिया देवी ने विधवा पेंशन के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा. आवेदन में उन्होंने कहा कि वह विधवा है तथा उनके पास आय का कोई साधन नहीं है. पति का स्वर्गवास हुए 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं. कई बार विधवा पेंशन के लिए आवेदन दिया. परंतु आज पेंशन नहीं मिली. उपायुक्त ने अविलंब पेंशन स्वीकृति का निर्देशत दिया. जौधाडीह गांव के लोगों ने चापाकल के लिए आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत जौधाडीह में धार्मिक स्थल है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते जाते हैं. लेकिन वहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है.  उन्होंने उपायुक्त से चापाकल निर्माण करने की मांग की. निरसा थाना क्षेत्र से आए अजीत मोदक ने अपने पुत्र के इलाज में मदद के लिए आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कि पुत्र मुकुल मोदक की उम्र 27 वर्ष है. उसे पेट की गंभीर बीमारी (अग्नाशय में पथरी है. बचपन से ही उपचार चल रहा है. दो बार ऑपरेशन भी कराया. मगर बीमारी दूर नहीं हुई. इलाज में सारे पैसे भी खत्म हो चुके हैं. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. उन्होंने उपायुक्त बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही