Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों को यूजी आवेदन से वंचित रहना पड़ा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की तिथि समाप्त होने के एक दिन बाद वेबसाइट पर आवेदन से संबंधित नोटिस जारी किया. बता दें कि बीबीएमकेयू में यूजी नामांकन का थर्ड फेज का आवेदन 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक लेना था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड किया. अब विद्यार्थी ऊहापोह में हैं कि वे आवेदन कैसे करें. छात्रों के बीच संशय बरकरार है. बता दें कि बीबीएमकेयू के कॉलेजों में स्नातक में सीटें नहीं भरने के कारण तीसरी बार आवेदन निकाला गया था. नामांकन के तीसरे चरण के लिए 28 सितंबर से एक बार फिर चांसलर पोर्टल खोला गया था. आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल छह अक्टूबर तक खुला रहेगा. यह जानकारी बीबीएमकेयू एडमिसन सेल की चेयरमैन डॉ नविता गुप्ता ने दी थी. लेकिन चांसलर पोर्टल पर यह आवेदन 7 अक्टूबर को डाला गया है. अब इसं बीबीएमकेयू की लापरवाही कही जाए या फिर एडमिशन सेल की सुस्ती. [wpse_comments_template]
धनबाद : यूजी नामांकन में आवेदन की तिथि 6 अक्टूबर तक, वेबसाइट पर अपलोड हुआ 7 को
Last Updated: Oct 09, 2022 12:00 AM (IST)