Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल व सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन

Nirsa: निरसा (Nirsa) श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के वार्षिक उत्सव में बुधवार को निशान शोभायात्रा के दौरान मारपीट के मामले में शुक्रवार को दूसरे पक्ष की ओर से भी गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. अरुण केजरीवाल उर्फ़ बुलबुल की पत्नी प्रिया देवी केजरीवाल ने अमित मित्तल उर्फ मिंटू पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर छेड़खानी करने, सोने की चेन एवं आठ हजार रुपये छीन लेने तथा नंदलाल अग्रवाल ,रामप्रसाद अग्रवाल ,आनंद मित्तल एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट , गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. गोविंदपुर थाना को दिए आवेदन में प्रिया देवी केजरीवाल ने कहा है कि वे लोग बिग बाजार, सरायढेला के पास रहते हैं. बुधवार को शाम 4:30 बजे वह पति के साथ गोविंदपुर स्थित पुराने घर आ रही थी. इसी बीच निशान शोभायात्रा निकली थी.  जाम के कारण वाणी मंदिर के पास गाड़ी से उतर कर वे लोग जा रहे थे. इसी बीच अमित मित्तल उर्फ मिंटू उनके पास आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा. जब उन्होंने मना किया तो उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा. दौड़ कर वह पति के पास गयी और उन्हें घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह और उनके पति बुलबुल केजरीवाल जब मिंटू के पास गए और उनसे पूछा कि ऐसी हरकत क्यों की, तभी मिंटू एवं उनके दोस्त नंदलाल अग्रवाल, आनंद मित्तल, रामप्रसाद अग्रवाल एवं अन्य कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया. पति के गले से सोने की चेन एवं उनके पॉकेट में रखा सात-आठ हजार रुपये अमित मित्तल ने मारपीट के क्रम में निकाल लिया है. गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अरुण केजरीवाल और बुलबुल की पत्नी प्रिया देवी केजरीवाल ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही