Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वासेपुर गैंगवार में बंटी एवं गॉडविन को रिमांड पर लेने का आवेदन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वासेपुर गैंगवार में शनिवार 20 मई को बंटी खान एवं गॉडविन को रिमांड कर लेने की प्रार्थना अदालत से की गई है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत में अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट की ओर से आवेदन दिया गया है. आवेदन में बंटी खान तथा गॉडविन को रिमांड कर लेने की प्रार्थना की गई है. दोनों फिलहाल नन्हे हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हैं. वासेपुर गैंगवार में इन दोनों का नाम प्रकाश में आया है. आवेदन में दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर रिमांड कर लेने की प्रार्थना की गई है. बताते चलें कि पिछले दिनों वासेपुर के आरा मोड़ दुर्गा मंदिर के पास हमलावरों ने फहीम खान के पुत्र इकबाल खान तथा उसके सहयोगी ढोलू पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए. गोलीबारी के बाद नकाबपोश बाइक सवार हमलावर फरार होने में सफल हो गए. इस मामले में इकबाल खान के सहयोगी ढोलू की मौत अशर्फी अस्पताल में हो गई थी, जबकि इकबाल खान को दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल भेज दिया गया था. वहां से इलाज करा कर वह वापस लौट आया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही