Search

 
 
 

धनबाद : स्नातक में नामांकन को 22 तक करें आवेदन, विवि ने फिर खोला चांसलर पोर्टल

 

बीबीएमकेयू ने 9 हजार खाली सीटों के लिए मांगे आवेदन

Dhanbad : बीबीएमकेयू धनबाद ने स्नातक में नामांकन के लिए एक बार फिर चांसलर पोर्टल खोल दिया है. नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को 22 जून तक आवेदन करने का मौका मिलेगा. इस बार स्नातक नियमित और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. अब तक बीबीएमकेयू में नामांकन के लिए करीब 33 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि यहां कुल सीटें 42 हजार के करीब हैं. यानी नौ हजार सीटें अब भी खाली पड़ी हैं. इन्हीं सीटों के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किया गया है. चांसलर पोर्टल बंद होने के बाद 24 जून से 12 जुलाई तक तीन चरणों में चयन सूची का प्रकाशन होगा. उसी आधार पर कालेजों में नामांकन लिया जाएगा. कालेजों ने खाली सीटों की विषयवार सूची भी जारी की है.

इन कॉलेजों में सभी विषयों में सीटें हैं खाली

केएसजीएम कालेज निरसा, माहिंदी बाउरी डिग्री कालेज चंदनकियारी, महुदा महाविद्यालय महुदा, एनपी संध्याकालीन स्नातक कालेज, आरवीएस कालेज चास, आरपीएस कालेज चंद्रपुरा, राजगंज डिग्री कालेज राजगंज, शम्सूलहक स्मारक संध्याकालीन डिग्री कालेज, बीबीएम कालेज बलियापुर, बीडीए कालेज पिछरी बोकारो, बीएसएस महिला कालेज धनबाद, बाघमारा कालेज बाघमारा, बोकारो महिला कालेज, बोकारो थर्मल संध्याकालीन डिग्री कालेज, जेएसएम कालेज फुसरो, शिबू सोरेन डिग्री कालेज टुंडी, तेनुघाट कालेज तेनुघाट और विस्थापित कालेज बालीडीह में उन सभी विषयों की सीटें खाली हैं. जिनकी मान्यता मिली हुई है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cut-the-grill-of-sadar-hospital-undertrial-prisoner-absconds/">साहिबगंज

: सदर अस्पताल का ग्रिल काट दो विचाराधीन कैदी फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही