Search

 
 
 

धनबाद : सीयूईटी यूजी में रजिस्ट्रेशन को 11 अप्रैल रात 11 बजे तक करें आवेदन

 
Dhanbad : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के तहत बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) सहित देश के सभी विश्वविद्यालयों में होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी-2023 में रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है. अब विद्यार्थी 9 से 11 अप्रैल तक सीयूईटी में रजिट्रेशन कर सकते हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया है. विद्यार्थी 11 अप्रैल को रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन फीस पेमेंट रात के 11:50 बजे तक होगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नोटिफिकेशन में बताया है कि बहुत से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे. विद्यार्थियों के द्वारा तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी. वहीं सीयूईटी के अंतर्गत पीजी में नामांकन के लिये आवेदन करने की तिथि 19 अप्रैल तक है. बता दें कि इस साल से बीबीएमकेयू के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में यूजी और पीजी में नामांकन सीयूईटी के माध्यम से होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-miscreants-caught-stealing-the-mobile-of-the-police-station-driver-thrashed-fiercely/">धनबाद

: थाना के ड्राइवर का मोबाइल चुराते 2 बदमाश पकड़ाए, जमकर धुनाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही