Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए 16 जून तक करें आवेदन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : प्रतिष्ठित  तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए 28 मई से 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्रालय ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल- http://awards.gov.in/

जारी किया है. मंत्रालय वायु, समुद्र व धरती पर उत्‍कृष्‍ट साहसिक कार्य करने वाले युवाओं को हर साल यह पुरस्‍कार प्रदान करता है. धनबाद जिले के इच्‍छुक युवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन करा सकते है. यह जानकारी धनबाद जिले के खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी है. तेनजिंग नोर्गे को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में माना जाता है. यह भूमि, समुद्र और हवा में साहसिक कार्य के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो अर्जुन पुरस्कार के बराबर है. चयनित युवाओं को यह पुरस्कार हर साल 20 अगस्त को राष्ट्रपति की ओर से दिया जाता है. पुरस्‍कार के रूप में नकद 15 लाख रुपए, तेनजिंग नोर्गे की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, ब्लेजर के साथ रेशम की टाई/ दिया जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318775&action=edit">धनबाद:

 स्वर्ण पदक जीत कर घर लौटी तीरंदाज खुशी कुमारी, हुआ भव्य स्वागत [wpse_comments_template]]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही