Search

 
 
 

धनबाद : यूजी में स्पेशल ड्राइव के तहत डायरेक्ट एडमिशन के लिए 17 तक दें आवेदन

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-acb-arrested-stono-for-taking-bribe-of-25-thousand-rupees/">

(Dhanbad) के विभिन्न कॉलेजों में यूजी की खाली रह गई सीटों के लिए विवि प्रशासन ने स्पेशल ड्राइव के तहत डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की है. विद्यार्थी सीधे आवेदन दे सकते हैं. इसके लिए बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने एक पेज का परफॉर्मा जारी किया है, जिसे भरकर विद्यार्थी को संबंधित कॉलेज में जमा करना है. विद्यार्थी 17 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. उन्हें फॉर्म में यह बताना होगा कि पहले के तीन चरणों में उनका चयन हुआ था या नहीं, या फिर आवेदन नहीं किया था. एडमिशन सेल की चेयरपर्सन डॉ. नविता गुप्ता ने बताया कि संबंधित विषय की खाली सीटों से अधिक आवेदन मिलने पर कॉलेज 19 अक्टूबर तक एडमिशन सेल को इसकी जानकारी देंगे. इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी. इस मेरिट लिस्ट के आधार पर 3 से 12 नवंबर तक नामांकन लिया जाएगा. खाली सीट से कम या सीट के बराबर आवेदन मिलने पर कॉलेज अपने स्तर पर डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shooter-changed-statement-in-bansjoda-shooting-mla-dhullus-hand-is-not/">धनबाद:

बांसजोड़ा गोलीकांड में शूटर ने बयान बदला, विधायक ढुल्लू का हाथ नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही