Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पीके रॉय कॉलेज में नियमों को ताक पर रख हुई 22 शिक्षकों की नियुक्ति

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में शिक्षक नियुक्ति के लिए तय झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के नियमों का उल्लंघन करते हुए 22 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. सभी शिक्षकों की बहाली इंटरमीडिएट स्तर पर गेस्ट फैकल्टी के रूप में की गई है. आरोप है कि नियुक्ति नियमों की अनदेखी कॉलेज के स्थायी व सेवानिवृत्त शिक्षकों के रिश्तेदारों को वरीयता देने उद्देश्य से की गई. अब इस मामले में विरोध के स्वर उठने लगे हैं.

  2 दिन में पूरी हुई साक्षात्कार व नियुक्ति की प्रक्रिया

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नसीम अहमद ने 9 जनवरी 2023 को साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स के 24 पदों के लिए कॉलेज के वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया. जिसमें 7 जनवरी का ऑफिस ऑर्डर था. 11 नवंबर को साक्षात्कार लेकर मात्र 2 दिनों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई.

  रिजल्ट नहीं निकला, हो गया वेतन भुगतान

मजे की बात यह कि अब तक कॉलेज ने अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों की लिस्ट भी जारी नहीं की है. लेकिन तथाकथित चयनित शिक्षकों को दिसंबर माह का वेतन भी भुगतान कर दिया गया. दिसंबर में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई थी. मामले की जानकारी होने पर इंटरव्यू में शामिल अन्य अभ्यर्थी बिफ़र गए और अब उन्होंने कुलपति सहित राजभवन तक शिकायत करने का मन बनाया है.

  क्या है नियुक्ति की प्रक्रिया

विशेषज्ञों की मानें तो कॉलेज को अपने स्तर से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का अधिकार नहीं है. नियुक्ति की प्रक्रिया में जैक की संलिप्तता जरूरी है. साक्षात्कार बोर्ड में भी जैक द्वारा चयनित शिक्षक होने चाहिए, जिनमें संबंधित कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों के शिक्षकों का भी होना आवश्यक है. कॉलेज का पक्ष लेने के लिए पीके रॉय कॉलेज के प्राचार्य डॉ नसीम अहमद को शुभम संदेश के संवाददाता ने मोबाइल से कई बार संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही