Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में शिक्षकों-कर्मियों की नियुक्ति सितंबर तक- शिक्षा सचिव

Dhanbad : राज्य के विश्वविद्यालयों में नन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया छह माह के भीतर पूरी कर ली जाएगी. यह बातें 20 जनवरी को बीबीएमकेयू के दौरे पर आए राज्य के तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने कहीं. उन्होंने यह भी कहा कि टीचिंग स्टाफ की बहाली भी सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी. इसके लिए रुल्स फ्रेम कर लिए गए हैं. रोस्टर बनाने की प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूरी हो जाएगी. प्रधान सचिव ने भेलाटांड़ में बन रहे बीबीएमकेयू के नए भवन और एसएसएलएनटी महिला कॉलेज का भी निरीक्षण किया. इस दौरान विवि की नए भवन में शिफ्टिंग सहित अन्य मुद्दों पर कुलपति प्रो. शुकदेव भोई के साथ बैठक भी की.

विवि की नए भवन में शिफ्टिंग फरवरी से

पत्रकारों से बातचीत में उच्च शिक्षा सचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय को अगले माह नए भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस मुद्दे पर कुलपति प्रो. शुकदेव भोई व शिफ्टिंग कमेटी के साथ बैठक हुई है. बैठक में शिफ्टिंग की अड़चनों को दूर करने पर विचार-विमर्श हुआ. शिफ्टिंग का पहला फेज फरवरी से शुरू होगा. छह महीने में शिफ्टिंग पूरी कर ली जाएगी. नए एकेडमिक सत्र की शुरुआत नए भवन में ही शुरू करने का लक्ष्य है.

भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर होगी जांच

एक सवाल के जवाब में सचिव ने कहा कि कुलपति प्रो. शुकदेव भोई के धनबाद में रहते हुए दिल्ली से हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) लेने के संबंध में विभाग को कोई शिकायत नहीं मिली है. यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी. वहीं विश्वविद्यालय में व्यापत भ्रष्टाचार के बारे में उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-convicted-in-rape-case-of-mahudas-teenager/">धनबाद

: महुदा की किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी करार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही