Search

 
 
 

धनबाद: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेंटिसशिप मेला सोमवार को

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनबाद परिसर में 11 जुलाई सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया है. मेला सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा. यह जानकारी आईटीआई के प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सरकारी एवं गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण सभी विद्यार्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं. धनबाद एवं बाहर से आने वाले विद्यार्थी अप्रेंटिसशिप पोर्टल डब्लू डब्लू डब्लू डॉट अप्रेंटिसशिप इंडिया गवर्नमेंट डॉट इन पर अप्रेंटिसशिप करने के लिए पंजीयन करा सकते हैं. अप्रेंटिसशिप मेला में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को सोमवार को 9 बजे तक अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र के साथ अपना हाल का खींचा हुआ फोटो लेकर पहुंचना होगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही