Search

 
 
 

धनबाद: पीके राय कॉलेज में अप्रेंटिसशिप मेला 18 सितंबर को

 

पांचवीं पास से स्नातक तक के विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

Dhanbad : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद की ओर से पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज परिसर में 18 सितंबर सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय के नियोजन पदाधिकारी सह सहायक शिक्षु सलाहकार आनंद कुमार ने शनिवार 16 सितंबर को दी. उन्होंने बताया कि मेला में धनबाद जिला की कई कंपनियां भाग लेंगी. मेला में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, शॉर्ट टर्म स्किल, गैर तकनीकी पांचवीं पास से स्नातक तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं.

सुबह नौ बजे से मेला स्थल पर होगा रजिस्ट्रेशन

नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेला स्थल पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. सभी विद्यार्थियों व अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर कराया जाएगा. अभ्यर्थी, विद्यार्थी व प्रशिक्षणार्थी सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ के साथ मेला में भाग ले सकते हैं.

प्रशिक्षु नहीं रखने वाली कंपनियों के लिए दंड का प्रावधान

नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे प्रतिष्ठान या संस्थान, जहां 30 या 30 से अधिक मानव बल कार्यरत हैं, उन्हें 2.5 से 15 प्रतिशत तक अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को रखना अनिवार्य है. प्रशिक्षु नहीं रखने वाले संस्थान या प्रतिष्ठान के लिए दंड का भी प्रावधान किया गया है. उन्होंने नियोजकों से अपील की कि मेला में भाग लेकर अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही