डीआरएम ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा, दोहरीकरण के बाद बढ़ जाएगी ट्रेनों की संख्या, भीड़ से मिलेगी निज़ात
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल अंतर्गत चोपन-चुनार के बीच रेलमार्ग के दोहरीकरण के लिए कैबिनेट ने 1553.28 करोड़ की मंजूरी दे दी है. ये जानकारी धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बुधवार 16 अगस्त को डीआरएम कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता में दी. डीआरएम ने बताया कि चोपन चुनार के बीच 112.74 किलोमीटर रेललाइन का दोहरीकरण किया जाएगा. इसके साथ ही सोन नगर-अंडाल के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए 13,606 करोड़ रुपये की भी मंजूरी मिली है. डीआरएम ने बताया कि सोन नगर और अंडाल के बीच 814.38 किलोमीटर रेललाइन का दोहरीकरम किया जाएगा. जिसमें 438.38 किलोमीटर का क्षेत्र झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, हज़ारीबाग और कोडरमा के हिस्से आता है. 13,606 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में झारखंड में 7324 रपये खर्च होंगे.रेललाइन के दोहरीकरण से यात्रा व परिचालन हो जाएगा आसान
डीआरएम ने कहा कि रेललाइन के दोहरीकरण से 280 किमी की बचत होगी. माल ढुलाई में चोपन-चुनार मार्ग में फिलहाल वैकल्पिक मार्ग से माल की ढुलाई होती है. रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण होने से आने वाले दिनों में यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा. फिलहाल इस मार्ग पर 14 गुड्स और 16 पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही है. मल्टीच्रैकिंग के बाद इन ट्रेनों की संख्या 50 हो जाएगी. गौरतलब है कि देश में 7 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट के लिए 32 हज़ार 500 करोड़ रूपये की मंजूरी कैबिनेट से मिली है. इन सात बड़े मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट में दो प्रोजेक्ट का लाभ धनबाद रेल मंडल को भी सीधे तौर पर मिलने वाला है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-badra-rains-in-koyalanchal-relief-from-humidity/">यहभी पढ़ें : धनबाद : कोयलांचल में झूम के बरसे बदरा, उमस से मिली राहत [wpse_comments_template]