Search

 
 
 

धनबाद : अपसार संभाल रहा प्रिंस खान की रंगदारी का कारोबार

 

 कोयला नगर गोलीकांड में पकड़ाए डोरेमोन व अरमान ने किया खुलासा

Dhanbad  : धनबाद के कोयला नगर निवासी संजय सिंह की रेकी करने के दौरान हथियार के साथ पकड़ाए प्रिंस खान के गुर्गे डोरेमोन उर्फ अयान अंसारी उर्फ अयान शेख व अरमान पटियाला को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. दोनों को पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना पर आधार पर तीन दिन पहले कोयला नगर के समीप से पकड़ा था. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि फिलहाल धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान की रंगदारी का काम अपसार उर्फ हामिद संभाल रहा है. पुलिस को दिए बयान में डोरेमोन उर्फ अयान व अरमान पटियाला ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया है कि दोनों प्रिंस के लिए काम करते हैं. कुछ दिनों पहले ही उनकी मुलाकात अपसार उर्फ सुभान हमीद से हुई थी. वह पहले से प्रिंस के गिरोह का सदस्य है. प्रिंस खान के लिए फिरौती वसूलने, रकम को प्रिंस तक पहुंचाने व नए लड़कों को गिरोह में शामिल करने का सारा कारोबार वही संभालता है. दोनों ने पुलिस को बताया कि प्रिंस के कहने पर अपसार ने संजय सिंह पर गोली चलवाई थी. काम के एवज में प्रिंस खान ने दो लाख रुपए देने को कहा था. पहले 40 हजार दिया, एक लाख 60 हजार रुपए काम पूरा होने देने की बात हुई थी. 40 हजार रुपए में से 20 हजार रुपए उसने आसिफ उर्फ रिहान को दे दिया था और काम होने पर एक लाख देने की बात उससे कही थी.  इसके बाद अपसार के स्विफ्ट डिजायर कार से डोरेमोन, पटियाला व राहुल रांगाटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, जहां अपसार ने पांच-पांच सौ रुपए के बंडल में कुल डेढ़ लाख रुपए अयान डोरेमोन को दिया और कहा कि मित्तल मेडिकल के सामने एक युवक खड़ा मिलेगा, उसे रुपया दे देना. वह प्रिंस का आदमी है. अपसार के कहने पर मित्तल मेडिकल के सामने खड़े उन तीनों युवकों को लेकर संजय सिंह के क्वार्टर की तरफ गया. राहुल सिंह ने उन्हें अपसार के पास से लेकर एक पिस्टल व कारतूस दे दिया.

बाइक से आए तीन युवकों ने चलाई थी गोली

तय योजना के अनुसार, 25 अप्रैल को  डोरेमोन, अरमान उर्फ पटियाला व अपसार रात 8:30 बजे मेमको मोड़ पहुंचे. वहां तीनों ने बियर का सेवन किया. अपसार के कहने पर डोरेमोन कोयला नगर संजय सिंह के क्वार्टर पर नजर रखने लगा. इसी बीच टीवीएस राइडर बाइक से तीनों युवक आए और संजय सिंह के क्वार्टर पर गोली चलाई. फिर स्टीलगेट की ओर भाग निकले.

अपसार ने संजय सिंह से रंगदारी मांगने को कहा था

डोरेमोन व अरमान पटियाला ने खुलासा किया है कि तीन मई को अपसार उर्फ सुभान उर्फ हामिद ने उन्हें कोयला नगर में देसी कट्टा और कारतूस देकर बोला कि संजय सिंह को ढूंढो, मिलेगा तो उससे पैसे मांगना. अगर पैसा नहीं दिया तो गोली मार देना. इसके बाद दोनों संजय सिंह को तलाशने लगे, लेकिन वह नहीं मिले. इसके बाद दोनों जब स्टील गेट से लौट रहे थे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों को शनिवार को धनबाद के प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-loco-pilot-killed-after-being-hit-by-rajdhani-express-at-ghajhandi-station/">धनबाद

: गझंडी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही