Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  स्वर्ण पदक जीत कर घर लौटी तीरंदाज खुशी कुमारी, हुआ भव्य स्वागत

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी (Sindri)  सिंदरी के हेट कांड्रा निवासी पप्पू महतो की 8 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता-पिता सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता से लौटने पर इस कामयाबी की खुशी में शुक्रवार 27 मई को फूल माला पहनाकर उसका भव्य स्वागत किया गया. गाजे बाजे के साथ हेट कांड्रा से विजय जुलूस निकाला गया. खुशी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.

डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह की छात्रा है खुशी

खुशी कुमारी डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह की चौथी वर्ग की छात्रा है. उसने टाटा फीडर सेंटर डिगवाडीह में मधु और ज्योति के साथ तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया था. फिलहाल वह कोच मोहम्मद शमशाद से प्रशिक्षण ले रही है. राष्ट्रीय तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसके परिवार के अलावा स्थानीय लोगों में भी हर्षोल्लास का माहौल है. जुलूस में प्रकाश महतो, टींकू महतो, किशोर महतो, कुमार महतो, दीपक महतो, मानिक महतो, अशोक महतो, उन्नति देवी, कल्पना देवी, लक्ष्मी देवी, जोशना देवी आदि शामिल थे. नेशनल कप व गोल्ड मेडल जीत कर लौटी खुशी ने कहा कि और मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हूं और जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-card-holders-created-a-ruckus-for-not-getting-ration/">धनबाद

: राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारियों ने किया जमकर हंगामा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही