Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील के समर कैंप में बच्चों को तीरंदाजी-फुटबॉल का प्रशिक्षण

 
Dhanbad : टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया डिवीजन के फीडर सेंटर की ओर से डिगवाडीह स्टेडियम में 22 मई को स्कूली बच्चों के लिए 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन कंपनी के झरिया डिवीजन चीफ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि शिविर में झरिया और आसपास के 30 स्कूलों के 500 से अधिक बच्चे भाग लेंगे.  बच्चों को प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे के बीच तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और अन्य खेलों में अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाएगा. पहले दिन बच्चों ने जमकर मस्ती की. उद्घाटन समरोह में एडमिनिस्ट्रेशन हेड कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड सेफ्टी वरुण बनर्जी, सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी सुजीत झा,सीनियर मैनेजर (एचआरबीपी) सिजुआ ग्रुप पीयूष कुमार, असिस्टेंट मैनेजर (एचआरबीपी) कुमारी श्वेता सहित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संतोष महतो व बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-light-clouds-after-hot-sun-till-afternoon-mercury-dropped-by-2-degrees/">धनबाद

: दोपहर तक तीखी धूप के बाद छाए हल्के बादल, 2 डिग्री गिरा पारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही