Search

 
 
 

धनबाद:  हथियारों से लैस हमलावरों ने ठेकेदार के घर मचाया उत्पात

 
Putki : पुटकी (Putki) होली की रात सात बजे मुनिडीह के बालूडीह कॉलोनी में बीसीसीएल के ठेकेदार राजनाथ यादव के घर पर दुबराजडीह के दबंग युवकों ने हमला कर दिया व जमकर उत्पात मचाया. ठेकेदार का सिर फोड़ दिया, पत्नी मंजू देवी, पुत्र राहुल यादव, विजय यादव और अजय यादव की भी पिटाई कर दी. ढाई साल के नन्हे बच्चे को उठाकर फेंक दिया. युवकों ने गैराज में घुसकर मोटरसाइकिल, कुर्सी व अन्य सामान तोड़ डाले. ह 30 से ज्यादा की संख्या में रिवाल्वर,लाठी ,डंडा से लैस हमलावर रात में मोटरसाइकिल से आए व आधा घंटा तक उत्पात मचाया. जाते वक्त 24 घंटे के अंदर गैराज व मकान खाली करने की चेतावनी भी दी.  ठेकेदार ने घटना की शिकायत मुनिडीह ओपी में रात को ही कर दी. डरा सहमा परिवार रात में घर भी लौटने से डर रहा था. पुलिस के ढाढ़स बंधाने पर लौटा. ठेकेदार ने आवेदन में दुबराजडीह के अजीत सिंह, राहुल सिंह, इंद्रजीत सिंह, चन्दन सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह,  सूरज सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह व अन्य के खिलाफ शिकायत की है. हमलावरों पर मारपीट,तोड़तोड़ करने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने, सोने की बाली व मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है. ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने कहा कि शिकायत मिली है. दोषियों पर कार्रवाई होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही