Search

 
 
 

धनबाद : आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार II समेत झरिया की 2 खबरें एक साथ

 
Jharia : झरिया पुलिस ने शनिवार की देर रात आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शिव मंदिर रोड निवासी रवि सिंह 2019 से गैर जमानती आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था. आरोपी को रविवार को मेडिकल जांच के बाद धनबाद जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम मे झरिया थाना के एसआई सौरभ कुमार व जवान शामिल थे.

महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन, निकला 2 किलो का ट्यूमर

Jharia : झरिया के मातृ सदन अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार को एक महिला की बच्चेदानी का सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर करीब दो किलो का ट्यूमर निकाला. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा अग्रवाल व उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया. डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि भोजूडीह निवासी मरीज मीना देवी रविवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती हुई थी. जरूरी जांच के तुरंत बाद उसका ऑपरेशन किया गया है. महिला पहले से बेहतर महसूस कर रही है. यह भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-question-why-did-sebi-chairman-madhabi-buch-not-resign-will-the-supreme-court-take-suo-motu-cognizance/">राहुल

गांधी का सवाल, सेबी अध्यक्ष माधबी बुच ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया, क्या SC स्वत: संज्ञान लेगा?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही