Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : तोपचांची से लावारिस नैनो कार जब्त समेत 2 खबरें

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के नरकोपी के समीप एनएच-2 पर सर्विस रोड में शुक्रवार को लावारिस खड़ी नैनो कार बरामद की गई. कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर शीशे का टुकड़ा बिखरा पड़ा था. ग्रामीणों के अनुसार कार गुरुवार से ही खड़ी थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कार पर अंकित नंबर JH10 U 3547 की जांच करने पर वाहन राहुल कुमार शर्मा के नाम से दर्ज है.

गोविंदपुर से चोरी गया ट्रक पुलिस ने 12 घंटे में खोज निकाला

Govindpur : गोविंदपुर थाने की पुलिस ने रतनपुर से चोरी गए ट्रक को 12 घंटे के अंदर बरामद करने में सफलता पाई है. रतनपुर निवासी श्रीकांत भगत का ट्रक (संख्या एनएल 01 के 2599) गुरुवार को आरएस मोर कॉलेज के निकट जीटी रोड की सर्विस लेन से चोरी चला गया था. इस संबंध में श्रीकांत भगत ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने बलियापुर- सिंदरी रोड से उक्त ट्रक को बरामद कर लिया. पुलिस को देखते ही अपराधी भाग निकले. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teach-subjects-with-more-efficiency-and-clarity-prof-tomar/">धनबाद

: विषयों को अधिक दक्षता व स्पष्टता के साथ पढ़ाएं- प्रो. तोमर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही