Search

धनबाद-आसपास : मोदी सरकार के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन समेत 6 खबरें एक साथ

Dhanbad : केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों व विपक्ष पर राजनीतिक हमले के खिलाफ वामपंथी दलों ने गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में माकपा, मासस, सीआईटीयू व मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के लोग शामिल थे. इससे पहले वाम दलों के के कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मैदान से एकजुटता रैली निकाली. कार्यकर्ता देश के संघीय ढांचे पर हमला बंद करो, गैर भाजपा शासित राज्यों की आर्थिक नाकेबंदी पर रोक लगाओ, केरल की वाम जनवादी सरकार को अस्थिर करने की साजिश बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे. रैली पार्क मार्केट होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां प्रदर्शन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि केरल में वामपंथी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है. इस देश में केरल एक मॉडल राज्य है. बावजूद इसके केंद्र सरकार के इशारे पर राज्यपाल सड़क पर धरना देकर केरल की वाम जनवादी सरकार को बदनाम और अस्थिर करना चाहती हैं. कई अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों में भी सरकार को गिराने और अस्थिर करने की साजिश हो रही है. प्रदर्शन में माकपा राज्य कमेटी के गोपी कांत बक्सी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, पवन महतो, राणा चट्टराज, एएम पाल, हराधन रजवार, राम कृष्णा पासवान, सुंदर लाल महतो आदि शामिल थे.

एमपीएल में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का डीसी ने किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/centre-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Maithon : धनबाद के डीसी वरुण रंजन ने गुरुवार को मैथन के एमपीएल स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को सेफ्टी अवार्ड प्रदान किया तथा नव निर्मित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, टीपीएसडीई सहित प्लांट का अवलोकन किया. स्क्रैप से बने फ्रीडम स्क्वायर व स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का भी अवलोकन किया. उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया. जनहित में एमपीएल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टाटा का कोर वैल्यू अतुलनीय है. एमपीएल जिले के लिए धरोहर है. ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम सराहनीय है. सीएसआर अधिनियम बना भी नहीं था उससे पहले से ही टाटा अपने कोर वैल्यू को आगे रखा. उन्होंने युवाओं से कहा कि एमपीएल की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ उठाएं.  एमपीएल के सीईओ सी चीफ ईआर जेनरेशन विजयंत रंजन ने कहा कि टाटा समूह अपने मूल्यों के लिए जाना जाता है. समूह का उद्देश्य सदैव सामाजिक कल्याण एवं विकास रहा है. युवाओं को कौशल और कुशल बनाने के प्रयास के फलस्वरूप ही युवा स्वरोजगार एवं स्वावलंबी बनने की दिशा में अग्रसर हैं. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने डीसी का स्वागत गेस्ट ऑफ द मंथ के रूप में किया. मौके पर ओएसडी सुशांत मुखर्जी, एमपीएल के वरीय पदाधिकारी सुधाकर टंडन, डीके गंगवाल, आलोक कुमार, संदीप खेडवाल एवं अजय कुमार सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

बीसीसीएल सीएमडी ने श्रमिक नगरी भूली का किया दौरा

Dhanbad : बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता और कार्मिक निदेशक मुरली कृष्ण रमैया ने गुरुवार को एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली का दौरा किया. धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी उनके साथ थे. अधिकारियों ने वहां के जर्जर आवासों और खासकर भूली रिजनल अस्पताल का निरीक्षण किया. सीएमडी ने कहा कि जल्द ही यहां की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. भूली रिजनल अस्पताल को जल्द ही फिर से चालू करने की बात कही. उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया कि भूली का रिजनल अस्पताल यहां का लाइफ लाइन था, ऐसे में यहां इलाज बंद होने का काफी बुरा असर पड़ा है. सीएमडी ने आश्वास्त किया कि जल्द से अस्तपाल चालू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.

हरीश उरांव बने पुलिस मेंस एसोसिएशन रेल शाखा के अध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/पुलिस-मेंस-एसोसिएशन-चुनाव-रेल-शाखा_624-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanbad : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रेल शाखा धनबाद के हरीश उरांव दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं. गुरुवार को रेल एसपी धनबाद कार्यालय परिसर में हुए चुनाव में पहले सभी उम्मीदवारों ने नामांकन किया. फिर पर्यवेक्षक कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निर्विरोध चुनाव हुआ. अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष, मंत्री आदि अन्य पद के लिए एक-एक उम्मीदवार खड़े थे. चुनाव में अध्यक्ष पद पर हरीश उरांव, उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र पासवान, सचिव जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, संयुक्त सचिव मिथुन मंडल, केंद्रीय सदस्य अंकिता महतो व अंकेक्षक देवीलाल महतो निर्विरोध चुने गए. अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर चुने गए पदाधिकारियों को रेल एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बधाई दी.

गोविंदपुर के साहित्यकार जिमुत वाहन चक्रवर्ती का निधन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/jimut.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Govindpur : जाने-माने साहित्यकार विलेज रोड निवासी जिमुत वाहन चक्रवर्ती का बुधवार की देर रात निधन हो गया. वे 71 वर्ष के थे. वे पिछले 6 माह से हृदय रोग से ग्रसित थे. वह अपने पीछे पत्नी शुक्ला चक्रवर्ती, इकलौता पुत्र सहायक शिक्षक कल्याण चक्रवर्ती, पुत्री सोमा चक्रवर्ती व सुमेदा चक्रवर्ती समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को खुदिया नदी श्मशान घाट पर किया गया. मुखाग्नि पुत्र कल्याण ने दी. शवयात्रा में रवींद्रनाथ चक्रवर्ती, श्यामल चक्रवर्ती, एसएन लाल त्यागी, झारखंड बांग्ला उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर, जयप्रकाश मिश्र, सुशांत पांडेय, अनूप साव, राजा दास, रामनौंमी सिंह, अमल मजूमदार, रणविजय यादव, राजेंद्र गुप्ता, जयदेव मोदी, रमेश बाउरी, हंसेश्वरी चंद्रा, प्रेम कुमार सिन्हा, रंजन बनर्जी, बुवाई दत्ता आदि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

जेनरेटर चोरी मामले में पुलिस ने युवक को भेजा जेल

Baliapur : बलियापुर थाना पुलिस ने जेनरेटर चोरी मामले में आरोपी पलानी गांव निवासी कंचन महतो को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. एक सप्ताह पूर्व पलानी स्थित किरण बिहार कॉलोनी से रामेश्वर पासवान के आवास से जेनरेटर की चोरी हुई थी. उसी जेनरेटर से अगल-बगल के घरों में बिजली आपूर्ति होती थी. पुलिस ने बताया कि चोरी के बाद जेनरेटर को पेंट कर दिया था, ताकि कोई पहचान नहीं सके. आरोपी कंचन महतो ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार कर ली. पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-5-news-together-including-ruckus-after-vandalism-of-temple-in-tetulamari/">धनबाद-आसपास

: तेतुलामारी में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हंगामा समेत 5 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//