Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : सांसद चंद्रप्रकाश ने किया तेलमच्चो पुल का निरीक्षण  II समेत 4 खबरें

 
Mahuda : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को विगत दो वर्षों से मामूली मरम्मत नहीं होने के चलते बंद पड़े पुराने तेलमच्चो पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एनएचएआई के आरओ से बात कर अधूरा कार्य को पूरा करवाकर पुराने पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया जायेगा. मौके पर सांसद के साथ मुखिया प्रतिनिधि शिबू महतो, धनेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो, चित्तरंजन दुबे, मटुक मिश्रा, कौशल किशोर महतो आदि मौजूद थे.

झरिया में चोरी की तीन बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Jharia : बैंक मोड़ पुलिस और अलकडीहा पुलिस ने रविवार की देर रात अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जयरामपुर आटा चक्की और साउथ तीसरा खटाल में छापामारी की. छापामारी के दौरान दो युवकों को उनके घऱ से धर दबोचा. दोनों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं. बैंक मोड़ पुलिस अपने साथ दोनों युवक को ले गई. ज्ञात हो कि करीब दो माह पहले बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से बाइक की चोरी हुई थी. इस सिलसिले में बैंक मोड़ पुलिस पहुंची थी. अलकडीहा पुलिस के सहयोग से जयरामपुर आटा चक्की से मोनी और साउथ तीसरा खटाल से छोटू नामक युवक को गिरफ्तार किया गया. इधर, अलकडीहा ओपी प्रभारी ए रोशन ने कहा कि रात में बैंक मोड़ पुलिस आई थी. बाइक चोरी का मामला बताया जा रहा था. इस आधार पर छापामारी की गई है. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी जब्त की गई हैं.

महिला ने बीसीसीएल के जीएम से की शिकायत

Tetulmari : बोकारो के दुग्धा निवासी महिला बिमली देवी ने बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र देकर वेस्ट मोदीडीह मे कार्यरत कोल कर्मी सूचन महतो के खिलाफ झूठा आश्वासन देने व गलत तरह से वंशावली बनाकर नियोजन प्राप्त करने का आरोप लगाया है. महिला ने महाप्रबंधक से कार्रवाई की मांग की है. पत्र में उसने लिखा है कि सूचन महतो ने उससे जबरन जमीन लेकर नियोजन प्राप्त किया. जब नियोजन प्राप्त कर लिया तब उसने मुंह मोड़ लिया. कहा कि वह विधवा है, प्रबंधन उक्त कोल कर्मी पर उचित कार्रवाई करे.

कुसुंडा एरिया में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत

Kendua : बीसीसीएल में तीन माह तक चलनेवाले सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ सोमवार को कुसुंडा एरिया में हुआ. कुसुंडा एरिया के महाप्रबन्धक प्रणव दास से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विजिलेंस डिपार्टमेंट द्वारा निर्देशित जागरूकता अभियान 15 नवम्बर तक चलेगा. इस दौरान हर प्रोजेक्ट व डिपार्टमेंट में कार्यक्रम कर प्रोजेक्ट ऑफिसर ,एचओडी सभी अधिकारी व कर्मियों को नियमानुसार कार्य करने के तरीके से अवगत कराएंगे. कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मियों को रिश्वत न लेने व देने की शपथ दिलाई गई. महाप्रबन्धक प्रणव दास ने मटकुरिया ऑफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजिलेंस डिपार्टमेंट की एक अच्छी शुरूआत है. सीवीसी के निर्देश सभी के लिए हितकारी होते हैं.नियमों से अवगत होने से अधिकारी, कर्मियों को गलतियां सुधारने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि नियमों की जानकारी के अभाव में जाने-अनजाने गलतियां हो जाती हैं. कार्यक्रम में मुख्यालय विजिलेंस के प्रबंधक अविरूप पात्रा, प्रबंधक मनीषा बसु, अरुण कुमार सिंह, टी पासवान, एचके मिश्रा, अतुल शर्मा सहित एरिया के सभी एचओडी, पीओ व अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-strike-continues-in-snmmch-in-protest-against-kolkata-incident-silence-in-opd/">धनबाद

: कोलकाता कांड के विरोध में एसएनएमएमसीएच में हड़ताल जारी, ओपीडी में पसरा सन्नाटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही