Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : हिस्ट्रीशीटर अपराधियों व वारंटियों पर कार्रवाई करें- एसडीपीओ  समेत 3 खबरें एक साथ

 
Maithon : एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मंगलवार को मैथन स्थित कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने थानेदारों व अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के तमाम वारंटियों व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें. लंबित मामलों का तुरंत निष्पादन करें. उन्होंने सभी पुलिस इंस्पेक्टर व थानेदारों से कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके निराकरण के लिए जल्द पहल करें. चोरी, गृह भेदन, साइबर क्राइम, कोयला चोरी सहित हर तरह के मामले पर पुलिस तेजी से काम कर अपराधियों पर नकेल कसे, ताकि क्षेत्र में अमन चमन बना रहे. बैठक में निरसा व चिरकुंडा अंचल क्षेत्र के तमाम इंस्पेक्टर व थानेदार मौजूद थे. एसडीपीओ की यह पहली अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक थी. जिसमें कई मामलों पर चर्चा की गई.

रोजगार की मांग को लेकर जमसं ने किया प्रदर्शन

Jharia : कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में स्थानीय बेरोजगारों को काम देने सहित अन्य मांगों को लेकर जनता मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को लोडिंग पॉइंट के समक्ष प्रदर्शन किया गया. साथ ही वहां काम कर रहे बाहरी लोगों को चेतावनी भी दी गई. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के नेता रुद्र प्रताप सिंह व अनिल सिंह ने कहा कि लोडिंग पॉइंट पर बाहरी लोगों को काम करने नहीं दिया जाएगा. किसी की रंगदारी भी नहीं चलने दी जाएगी. प्रबंधन ने विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी, तो कोयला लोडिंग नहीं होने देंगे. मौके पर राय बाबू सिंह, सुभाष उपाध्याय शिव पासवान, रितेश निषाद सुरेंद्र पासवान जॉनी पासवान दीपक पासवान अनुज पासवान सुनीता देवी रेणु देवी उर्मिला रेखा रूबी अर्जुन सिंह सुदर्शन सिंह आदि थे.

`अबकी बार 400 पार` के लक्ष्य पर चल रही भाजपा : ग्रोवर

Sindri : सिंदरी के शहरपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के धनबाद जिला ग्रामीण के नए अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर और अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविश्वर मरांडी का अभिनंदन किया गया. ग्रोवर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर गांव चलो अभियान में पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर एक दिन प्रवास करेंगे. जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी ने काम शुरू कर दिया है. कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है. प्रदेश के दिशानिर्देश के अनुसार जिला और मंडलस्तर पर काम किया जाएगा. मौके पर शैलेश सिंह, दीपक कुमार दीपू, विजय सिंह, मनोज मिश्रा, अरविंद खत्री, मणिभूषण सिंह, संजू महतो, पशुपति महतो, अभिषेक वाजपेयी, अणिमा सिंह, चंद्रावती देवी, कमला देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-supply-disrupted-in-katras-for-6-days-30-thousand-population-affected-2-news-including/">धनबाद

: कतरास में 6 दिनों से जलापूर्ति बाधित, 30 हजार की आबादी प्रभावित समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही