Search

 
 
 

धनबाद : मंदिर में तोड़ फोड़ के फरार आरोपियों को करें गिरफ्तार, वरना होगा उग्र आंदोलन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोबिंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमडीहा पंचायत के कुबरीटांड़ गांव के प्राचीन मंदिर में तोड़ फोड़ के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीणों ने की है. रविवार 9 अक्टूबर को ग्रामीणों ने एसएसपी को पत्र देकर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी व साजिश का खुलासा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

    साजिशकर्ता का हो अविलंब पर्दाफाश

एसएसपी संजीव कुमार को दिए गए पत्र में मांग की गई है कि घटनास्थल से फरार तीनों आरोपियों को जल्द  गिरफ्तार करें. जो भी साजिशकर्ता संलिप्त है, उसका अविलंब पर्दाफाश करते हुए कार्रवाई की जाए. ग्रामीणों का कहना है कि  मंदिर में तोड़ फोड़ से पहले अपराधी कुबरीटांड़ गांव में घूम रहा था. पता लगाया जाए कि वह किन किन लोगों से मिला. पकड़े गए अरोपी इम्तियाज अंसारी के अनुसार वह आतंकी संगठन से ताल्लुक रखता है, जिसकी जांच की जाए. अपराधियों की करतूत से क्षेत्र में दंगा भड़क सकता था और जान माल की हानि हो सकती थी. ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाए.

   एनएच को भी कर देंगे जाम

सतीश चंद्र महतो राजू महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन करेंगे. एनएच को भी जाम कर देंगे, जिला और राज्य स्तर पर आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी. ज्ञातव्य है कि विगत 30 सितंबर को गोविंदपुर के कुबरीटांड़ गांव में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई और बजरंग बली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया. दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन युवक फरार हो गए. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-birthday-of-muhammad-saheb-celebrated-with-gaiety-in-nirsa/">धनबाद

: निरसा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुहम्मद साहब का जन्म दिन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही