Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: समर्पित कला मंच का कला महोत्सव 19 मार्च को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  समर्पित कला मंच धनबाद द्वारा 19 मार्च को उत्सव भवन में कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कला महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार की ओर से किया जा रहा है. यह जानकारी 17 मार्च को शिमना कंपलेक्स नया बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में समर्पित कला मंच ने दी. समर्पित कला मंच के संयोजक सह सचिव मो. हारुन रसीद ने कहा कि इस कार्यक्रम में गायन, नृत्य तथा नाट्य विधा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. हजारीबाग, सरायकेला, देवघर जिला के कलाकर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंडी कला-संस्कृति एवं सभ्यता का संरक्षण एवं विकास है. प्रेस वार्ता में मो सहजाद, मो मिन्हाज, सतीश सिन्हा, बृजेन्द्र गोस्वामी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही