Search

 
 
 

धनबादः जीवन ज्योति स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का उद्घाटन

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी व एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने कहा कि लैब खुलने से विद्यालय के दिव्यांग बच्चे भी अब सामान्य बच्चों की तरह आधुनिक तकनीक, विज्ञान व नवाचार से परिचित हो सकेंगे.
 

Dhanbad : रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा शहर में संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में शनिवार को इनर व्हील क्लब के सहयोग से स्टेम, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब का उद्घाटन किया गया.उद्घाटन कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी, एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल, रश्मि गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी क्लब की सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहीं. इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे.


इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी व एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने कहा कि लैब खुलने से विद्यालय के दिव्यांग बच्चे भी अब सामान्य बच्चों की तरह आधुनिक तकनीक, विज्ञान व नवाचार से परिचित हो सकेंगे. उनके कौशल विकास में मदद मिलेगी और भविष्य में उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग विशेषकर दिव्यांग बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है. ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समय के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही