Search

 
 
 

धनबाद: मारवाड़ी विकास ट्रस्ट का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मारवाड़ी विकास ट्रस्ट, केयरिंग इंडिया पीपल फाउंडेशन, आनंद मंगल एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 5 जनवरी गुरुवार को शुरू हो गया. शिविर पुरानाबाज़ार स्थित शंभु धर्मशाला में लगाया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने किया. पांच दिवसीय शिविर में 300 दिव्यांग लोगों को लाभ देने की योजना है. धनबाद के अलावा पड़ोसी जिले के तमाम ब्लॉक एवं सुदूर गांवों से सैकड़ो जरूरतमंद इस शिविर में पहुचे हैं. 5 जनवरी को जरूरतमंदों की माप लेकर उनके लिए कृत्रिम अंग बनाने का काम जारी है. शिविर में कृत्रिम अंग बनाने वाले सदस्य मुंबई, जयपुर व रांची के हैं. आज शिविर में कई जरूरतमंदों को विधायक राज सिन्हा ने बैसाखी एवं स्टीक प्रदान किया..

    झारखंड को विकलांग रहित बनाना है : ललित केडिया

मौके पर उपस्थित भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के झारखंड अध्यक्ष ललित केडिया ने कहा कि संस्था ने पूरे विश्व में 20 लाख दिव्यांगों का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया एवं झारखंड में अभी तक 6000 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए. उन्होंने कहा कि धनबाद में शाखा बनाकर पूरे झारखंड को विकलांग रहित बनाना है, आनंद मंगल की अध्यक्ष बरखा लोहरीवॉल ने अधिक से अधिक सहायता देने का आश्वासन दिया तथा केयरिंग इंडिया के अध्यक्ष शरद सांवरिया ने अपनी पूरी टीम के साथ पूरे कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ लोगों का रजिस्ट्रेशन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही