धनबाद: अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कलाकारों ने मोहा मन
Dhanbad : स्टील गेट में स्थित सीसीडब्लूओ के सभागार में 4 जून को अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह महोत्सव में कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य, उपशास्त्रीय, सेमी क्लासिकल, लोक नृत्य कत्थक, भरत नाट्यम प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक संस्था अनुभूति की ओर से किया गया था. अनुभूति की निर्देशक सरसी चंद्रा ने बताया उनके निर्देशन में नृत्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें बंगाल,ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों की सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने अपनी कला की अद्भुत छटा बिखेरी. इससे पहले महोत्सव की शुरुआत अनुभूति के निर्देशक सरसी चंद्रा, कला निकेतन के निर्देशक वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, कला हीरा के निर्देशक राजेन्द्र प्रसाद, अनुभूति के अध्यक्ष संजय सेन गुप्ता, द क्लब इंडिया के अध्यक्ष संतोष रजक ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सहयोगियों में संजय चंद्रा, रमेंदु दत्ता, दिनेश सरकार आदि की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]
Leave a Comment