Search

 
 
 

धनबाद : कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन की दी जानकारी

 
Dhanbad : एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह अपने सामाजिक सरोकार के तहत देश भर में स्तिथ अपने हॉस्पिटलों में जनजागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है. इसी कड़ी में समूह की धनबाद इकाई ने 8 जनवरी को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह के प्रबंधक डॉ. अरुण सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके. डॉ. शिल्पी गैंग ने बताया कि देश भर में पिछले वर्ष 1.5 लाख  से अधिक लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गवा दी. इन तथ्यों के बारे में जानकारी होने पर एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह के निर्देश पर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर देश के 19 राज्यों में समूह की 48 से अधिक शाखाओं में जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-chairman-of-dvc-welcomed-by-officials/">धनबाद

: डीवीसी के चैयरमैन पहुंचे मैथन, अधिकारियों ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही