Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संस्कार भारती की संगीत संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Dhanbad : संस्कार भारती की धनबाद (Dhanbad) महानगर इकाई की ओर से 21 जनवरी की रात अर्ध मासिक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन बीना अपार्टमेंट बरटांड़ में हुआ. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रो. डॉ. रामाशंकर के शिष्य भरत अंकित ने राज बागेश्वरी, विलंबित एकताल और मध्य लय में निबंध रचना प्रस्तुत की. तबले पर संगत पंडित कुमार बोस के शिष्य कौशिक दास व बनारस घराने के पंडित सुखदेव मिश्र की शिष्या अर्चना आश्रिता ने दी. कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के प्रदेश संगीत संयोजक एनके वर्मा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन धनबाद महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. बी जगदीश राव ने किया. आयोजन में मृणालिनी वर्मा, बिंदु मिश्रा, भास्कर डे, जयशंकर ठाकुर, मृणमय सरकार का सहयोग रहा. इस अवसर पर अरूप दत्ता, हराधन मंडल, करुणामय मुखर्जी, रमेश मुखर्जी, अरुण चौधरी, पंकज प्रसून मिश्रा, सुदीप सरकार, अनिल मिश्रा, रूपक बनर्जी, लावणी दत्ता, राम इकबाल कुशवाहा, किरण पाठक, सृष्टि मिश्रा, अमित दास, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bus-in-barwaadda/">धनबाद

: बरवाअड्डा में बस के धक्के से बाइक सवार की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही